UP के मऊ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब यहां ट्रेन में बम होने की सूचना मिली. जिसके बाद हड़कंप मच गया. मौके पर फ़ोर्स समेत बम स्क्वाड मौजूद है. लगातार जाँच की जा रही है. मौक़े पर कई थाने की फ़ोर्स मौजूद है. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को खाली कराया गया है.
जांच अभियान शुरू: सुबह प्रशासन को स्टेशन पर बम की सूचना मिली थी. जिसके बाद प्रशासन एक्टिव होता है और लोगों से अपील करते हुए रेलवे स्टेशन को खाली कराया जाता है. जांच पड़ताल की जा रही है लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे बम होने की सूचना पुष्टि हो सके. फिलहाल ऐहतियात के तौर पर मौके पर फ़ोर्स समेत बम स्क्वाड मौजूद है, जो सघन जांच में जुटा हुआ है. जो भी संदिग्ध वस्तु दिख रही है, उसकी जांच की जा रही है.
दादर एक्सप्रेस में बम की सूचना: बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि दादर एक्सप्रेस में बम है. सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन और यहां का लोकल प्रशासन की एक्टिविटी बढ़ जाती है. बम स्क्वाड समेत प्रशासनिक टीम जाँच में जुट जाती हैं. लेकिन अब तक बम की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. हालांकि स्टेशन पूरी तरह खाली कारा दिया गया है. ट्रेन को भी खाली करा दिया गया है और जाँच लगातार चल रही है.
















Leave a Reply