बदायूं में गैस गीजर से नहा रहे 4-साल के बच्चे की मौत, भाई के साथ बाथरूम में था

Spread the love

UP के बदायूं में शुक्रवार को गैस गीजर से नहाते समय 4 साल के बच्चे की मौत हो गई. उसके बड़े भाई की हालत गंभीर है। दोनों बाथरूम का दरवाजा बंद कर साथ नहा रहे थे. इसी दौरान बाथरूम में ज्यादा भाप भरने से दोनों सांस नहीं ले पाए और उनका दम घुट गया.

काफी देर बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों भाई फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. घरवाले तुरंत दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां एक बच्चे ने दम तोड़ दिया. बड़े भाई को बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है. उसकी हालत गंभीर है. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है.

यह 4 साल का रयान है, जिसकी गैस गीजर से नहाने के दौरान मौत हो गई.

बरेली रोड पर मोहल्ला शहबाजपुर है. यहां सलीम अहमद अपने परिवार के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं. उनके घर के निचले हिस्से में स्टील की ग्रिल-गेट की दुकान है. सलीम ने बताया- मैंने अपने बाथरूम में करीब 5 साल पहले गैस गीजर लगवाया था. हर साल उसकी मरम्मत कराता हूं. इस साल भी मरम्मत कराई थी. शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे मेरे दो बेटे रयान (4) और अयान (11) बाथरूम में नहाने गए थे. दोनों ने अंदर से बाथरूम का दरवाजा बंद कर लिया. दोनों ने गैस गीजर ऑन किया और नहाने लगे.

काफी देर तक बच्चे नहीं निकले, तो मां पहुंची सलीम ने बताया- काफी देर तक जब बच्चे नहाकर बाहर नहीं आए, तो मेरी पत्नी रुखसार को चिंता हुई. वो बच्चों को बुलाने बाथरूम के पास गईं. दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया. शोर सुनकर मैं भी ऊपर पहुंचा. मोहल्ले के भी कई लोग मेरे धर आ गए.

रयान की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो दोनों बेटे जमीन पर बेहोश पड़े थे. हम लोगों ने तुरंत दोनों बच्चों को गोद में उठाया और कार से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया. रयान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अयान को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *