प्रॉपर्टी विवाद में अलीगढ़ में छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Spread the love

अनिल कुमार मीणा, अलीगढ़।
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद में प्रॉपर्टी विवाद में परिवार के लोगों ने अपने ही भाई के साथ की जमकर मारपीट जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पत्नी ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है.

मिली जानकारी के अनुसार थाना बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते भाइयों के बीच मारपीट हो गई. आरोप है कि बड़े भाई और उसके परिवार के द्वारा अपने ही छोटे भाई के साथ प्रॉपर्टी विवाद को लेकर घर से खींचकर जमकर मारपीट की गई. इस मारपीट के बाद घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई.

इधर मृतक की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना बन्नादेवी में पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है.

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी मालती ने बताया कि उसके पति देवेंद्र से उसके जेठ का कई दिनों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है उसके पति के बड़े भाई और परिवार के लोग कल यानी कि रविवार को घर में घुसकर आए उसके पति के साथ गाली गलौज की और उसको खींचकर घर के बाहर ले गए जिसके उपरांत उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका गला घोट दिया जिसके उपरांत उसने अपने पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.

मालती ने बताया कि उनके गांव में 8 बीघा जमीन है वहीं मृतक के परिवार वाले पहले ही अपने हिस्से की जमीन को बेचकर खा गए हैं अब उनके हिस्से की जमीन को भी वह हथियाना चाहते हैं और इसी कारण लगातार प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है. मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो चुके हैं और उसका एक छोटा बच्चा एवं एक बेटी है. फिलहाल मालती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है और अपने पति की हत्या का आरोप जेठ और उसके परिवार पर लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *