नेहा तिवारी,प्रयागराज।
प्रयागराज माघ मेले में लगे नारायण शुक्ला धाम शिविर में मंगलवार शाम आग लग गई. इससे 15 टेंट और 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. शिविर में कल्पवास कर रहे लोग जान बचाकर भागे. एक कल्पवासी के झुलसने की सूचना है.
शिविर सेक्टर 5 में है। 5 Km दूर से ही आग की लपटें और धुआं दिख रहा था. पुलिस और संतों ने बचाव कार्य शुरू किया. दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग रुक-रुककर आग भड़क रही थी. करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग बुझा ली गई. आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है.

आग का धुआं 5 किमी दूर से भी दिख रहा है. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है.
शिविर में अब एक भी टेंट नहीं बचा: नारायण धाम शिविर में 15 टेंट थे. इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी थे. आग भड़कने के बाद शिविर के अंदर धुआं भरने लगा. इसके बाद अचानक हल्ला मचा और लोग बाहर की तरफ भागे.
यहां तैनात पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 10 मिनट के अंदर 1-1 करके 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं. नारायण धाम का मुख्य शिविर पूरी तरह से जल चुका था. सभी टेंट भी जल गए. कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास की करीब 20 दुकानें जली हैं.

सीएम योगी के खास सतुआ बाबा मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से अग्निकांड की जानकारी ली है. लल्लू एंड संस और लल्लू ब्रदर्स ने टेंट लगाया था. दोनों एक ही परिवार की कंपनी है.
















Leave a Reply