बाराबंकी टोल प्लाजा पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता की पिटाई हुए आक्रोशित

Spread the love

UP के बाराबंकी जिले में थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर स्थित बारा टोल प्लाजा पर एक दिन पहले बुधवार को टोल कर्मियों द्वारा हाईकोर्ट के अधिवक्ता की पिटाई से आहत वकीलों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. घटना के दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर लगभग बारह बजे बड़ी संख्या में वकील लामबंद होकर टोल प्लाजा पर पहुंचे. यहां पहुंचते ही ही वकीलों ने उग्र रुप धारण करते हुए टोल के सभी बूम बैरियर तोड़ डाले. वकीलों का उग्र रूप देख टोलकर्मी भाग खड़े हुए.

बता दें कि प्रयागराज हाईकोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला अपनी कार से बुधवार को हाईकोर्ट लखनऊ जा रहे थे. थाना हैदरगढ़ के बारा टोल प्लाजा पर पता चला कि उनके फास्ट टैग में पैसे नहीं बचे हैं. टोल रसीद कटाने की बात कही. इसी बात को लेकर टोलकर्मियों एवं अधिवक्ता के बीच कहासुनी के बीच टोलकर्मियों ने हमला बोल दिया.

अधिवक्ता को बेरहमी से पीटा: घटना के बाद मामले की जानकारी पाकर हैदरगढ़ तहसील बार के वकील आक्रोशित होकर हैदरगढ़ थाने का घेराव शुरू कर दिया. इसके साथ ही कुछ वकीलों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर चार नामजद दस अज्ञात टोलकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर वकीलों के आक्रोश शांत कर दिया.

भाकियू कार्यकर्ता भी आंदोलित: गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ता भी टोल प्लाजा पहुंचकर वकीलों के आन्दोलन में शामिल हो गए. भाकियू कार्यकर्ताओं ने वकीलों का समर्थन किया. उग्र आंदोलन में वकीलों के साथ हंगामा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *