यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में भीषण आग लग गई. आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच यात्रियों ने खिड़की-दरवाजों से कूदकर जान बचाई. स्लीपर बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में 13 यात्री सवार थे.
हादसा गुरुवार सुबह 5.15 बजे हराया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 110 के पास हुआ. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने बताया- सभी यात्री सुरक्षित हैं. उन्हें दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया है. बता दें कि बस (UP 90 AT 8837) बांदा में राज कल्पना, संस्कार ट्रैवल्स के नाम पर रजिस्टर्ड है. बस में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे सवार थे.
















Leave a Reply