केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘एक धोखा’ बताया

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव ने केंद्रीय बजट की जमकर सराहना की और यह बजट देश हित में बताया. वहीं उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता को PM मोदी पर अटूट भरोसा है, दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के अखिलेश यादव के प्रति धोखा है ऐसा जनता मानती है और यह लोग धोखेबाज और मुद्दाविहीन लोग हैं. यह देश हित से ज्यादा वोट हित का ध्यान रखते हैं, समाज से अधिक जाति की और ध्यान रखते हैं जो गरीब,युवा,महिला और किसान की हमलोग बात करते यह सिर्फ परिवारवाद की बात करते हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस या कांग्रेस की जो कंपनी है उनको 2047 तक सत्ता के इर्द गिर्द स्थान दिखाई नहीं देता है और सत्ता के वियोग में बेचैन होकर उल्टे सीधे आरोप लगाते हैं. कांग्रेस दुष्प्रचार के जरिए लोकसभा में कुछ ज्यादा सीटें जीती जैसे ही कांग्रेस की सच्चाई देश की जनता को मालूम हुई चार राज्यों में कमल का फूल खिला. कमल का फूल चेहरा देखकर नहीं खिलता काम देखकर खिलाता है. लोकतंत्र में जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *