दानिश खान,उन्नाव ।
उन्नाव जनपद में गंगाघाट कोतवाली के अंतर्गत जाजमऊ चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नशे में धुत युवक ने लोहे के पाइप से अपनी ही मां शांति रावत पर हमला कर दिया. हमले में मौके पर ही मां की मौत हो गई.
घटना करीब दोपहर 1:00 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. आरोपी युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई है.
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
















Leave a Reply