हैंडपंप सही करते समय उतरा HT करंट, दो की मौत; एक गंभीर रूप से झुलसा

Spread the love

UP के एटा में थाना निधौली कलां के गांव दुल्हा में सरकारी हैंडपंप सही करते पाइप में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया. मिस्त्री सहित तीन लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है.

रामपाल निवासी दयारामपुर ने बताया कि गांव से बाहर निकलते ही दुल्हा गांव की सीमा में एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है. ये काफी समय से खराब था. निजी खर्चे से इसको सही करने के लिए पास के ही गांव रसीदपुर निवासी प्रमोद कुमार (20) को बुलाया गया था। वह हैंडपंप का मिस्त्री है. 

उसके साथ मेरा बेटा भूपेंद्र (30) और गांव का ही सुनील काम कर रहा था. हैंडपंप के ऊपर से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है. ये लोग हैंडपंप को सही करते समय पाइप व सरिया निकाल रहे थे. तभी पाइप में करंट आ गया. तीनों युवक करंट में चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. 

वहां देखा तो प्रमोद कुमार और भूपेंद्र की मौत हो चुकी थी। सुनील बुरी तरह से झुलसी हुई अवस्था में पड़ा हुआ था. पुलिस को सूचना दी और सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए. हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *