पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बिधनू क्षेत्र में देशी शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आरोपी को दबोचने में सफलता पायी. सोमवार को पुलिस चेकिंग के दौरान बिधनू–सचिनडी मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में छोटू उर्फ निसार (निवासी फतेहपुर) गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मालूम हो कि इस मामले में थाना बिधनू में मुकदमा दर्ज कर एसीपी घाटमपुर के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है. आरोपी के खिलाफ पहले से लूट और चोरी के 6 मुकदमे दर्ज हैं. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.
घटना ज्यादा ब्यौरा देते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि भवानीपुर गांव में देशी शराब ठेके के सेल्समैन की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है. चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ में अन्य साथियों की जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.















Leave a Reply