कानपुर में रंगदारी नहीं दी तो रेस्टोरेंट मालिक कार से 80 मीटर घसीटा, घटना CCTV में कैद

Spread the love

कानपुर में होली में हुई कमाई की रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट मालिक को कार से करीब 80 मीटर तक घसीटा गया. इस दौरान वह लगातार चिल्लाता रहा। शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर निकले और कार का पीछा किया। तब कार ड्रा‌इवर रेस्टोरेंट मालिक को सड़क पर छोड़कर भाग गया.

घटना की सूचना मिलने पर रेस्टोरेंट मालिक के घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल रेस्टोरेंट संचालक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. रेस्टोरेंट मालिक ने गुजैनी थाने में शिकायत दी है. इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि कार सवार युवक होली में हुई कमाई से रंगदारी मांगने आया था. मैंने रंगदारी देने से मना किया, तो उसने मारपीट की और लूटपाट करने की कोशिश की. फिर उसने गुस्से में मेरा कॉलर पकड़ लिया और कार दौड़ाने लगा. घटना गुजैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है.

पैसे नहीं देने पर की मारपीट: रामगोपाल चौराहे पर सूरज स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट है। यह रेस्टोरेंट बर्रा-8 में रहने वाले रंजीत सिंह का है. रंजीत का बेटा आदर्श कुमार रेस्टोरेंट संभालता है. रंजीत ने बताया- मंगलवार रात करीब 12:15 बजे मेरा बेटा आदर्श रेस्टोरेंट बंद कर बाहर खड़ा था. इसी बीच जरौली फेस-2 में रहने वाला यशू कुमार अपनी एसयूवी कार (UP 78 HZ 0571) से मेरे यहां पहुंचा. यशू मूलरूप से हमीरपुर के रमेडी मोहल्ला ईदगाह का रहने वाला है.

यशू ने मेरे बेटे से कहा कि होली में ज्यादा कमाई हुई है, इसलिए पैसे निकालो. मेरे बेटे आदर्श ने विरोध किया, तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। वह बेटे की जेब में रखे रुपए छीनने लगा. शोर सुनकर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर आ गए.

इसी बीच यशू ने आदर्श का कॉलर पकड़कर उसे कार में फंसा लिया. फिर करीब 80 मीटर तक उसे घसीटता ले गया. इस दौरान बेटे की सोने की चेन भी टूट गई. कर्मचारी और आसपास मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया। इस पर वह आदर्श को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गया.

रेस्टोरेंट के कर्मचारी अपने मालिक को बचाने के लिए दौड़े. इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया. गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया- पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *