पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई. इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहार के दृष्टिगत विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा. पुलिस आयुक्त ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए.
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सभी धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकता है.
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईद पर्व के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.
















Leave a Reply