कानपुर में अलविदा की नमाज़ को लेकर सुरक्षा कड़ी, संवेदनशील इलाकों में पक्के बंदोबस्त

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में अलविदा की नमाज़ को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए. पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल अधिकारियों के साथ यतीमखाना क्षेत्र में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया.

नमाज़ के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इसके साथ ही ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई.

डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *