पनकी में नासिक से आ रही बस खड़े ट्रक से टकरायी, एक की मौत 13 घायल; 5 की हालत गंभीर

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत नासिक से आ रही एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा बस में सवार जिनमे 15 साधारण घायल, चार गंभीर और एक अति गंभीर है, बस में कुल 57 यात्री सवार थे. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम.कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है. मौके पर शांति एवं यातायात व्यवस्था सामान्य है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

अग्निशमन विभाग और पुलिस ने खिड़कियां तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब टूरिस्ट बस नासिक से चलकर अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी. इसमें कुल 57 लोग सवार थे.

कुल 57 यात्रियों में से कुल 57 यात्रियों में से 15 साधारण घायल, चार गंभीर और एक अति गंभीर यात्री को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यात्री को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया. बाकी यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *