जाजमऊ की नई चुंगी स्थित टेनरी में शॉर्ट सर्किट से आग, स्प्रे डिपार्ट में मची अफरातफरी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के थाना जाजमऊ क्षेत्र नई चुंगी पर स्थित एक टेनरी में शॉर्ट सर्किट से स्प्रे डिपार्ट में आग लग गई. देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. वहीं सूचना मिलते ही फ़ायरकर्मियीं ने एक दमकल की मद्द से 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया.

जाजमऊ के नई चुंगी स्थित ओरिएंटल टेनरी में मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट से स्प्रे डिपार्ट में आग लग गई. वहीं आग लगने के दौरान 4-5 कर्मचारी वहां पर काम कर रहें थे. आग लगता देख सभी अपनी जान बचाकर भाग निकले. इसके बाद टेनरी में आग बुझाने के उपकरणों से लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे. सूचना पर पहुची पुलिस और फ़ायरकर्मियों ने करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *