सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी समेत दो ने फंदा लगाकर दी जान, कानपुर में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं

Spread the love

कानपुर के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में बीमारी से परेशान होकर सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी और रावतपुर में फर्नीचर कारीगर ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी. मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी योगेंद्र कुमार पांडेय (66) राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे. परिवार में पत्नी कल्पना, दो बेटे सत्यम और सिद्धार्थ हैं. परिजनों ने बताया कि योगेंद्र को बीपी, मधुमेह, हार्ट की बीमारी थी.

इसकी वजह से अवसाद में रहते थे. सोमवार रात सभी के साथ खाना खाया इसके बाद कमरे में सोने चले गए. मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो फंदे से शव लटका पाया. हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की है. वहीं, रावतपुर थाना क्षेत्र में रावतपुर गांव थारू बस्ती निवासी आशीष कुमार उर्फ संपतलाल (36) ने सोमवार देर रात मसवानपुर स्थित निर्माणाधीन साइट पर फंदा लगाकर जान दे दी. परिवार में पत्नी पूजा, बच्चों सेजल, मुस्कान, सूजल बिलख पड़े। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया क परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *