कानपुर में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, अंत्येष्टि में जा रहे थे युवक, टैंकर ने रौंदा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में टैंकर ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से तीनों युवक टैंकर के नीचे आ गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आरोपी चालक टैंकर छोड़कर भाग गया.

सूचना मिलते ही परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया.

पुलिस ने क्रेन से टैंकर को हटाने की कोशिश की. इस दौरान परिजन टैंकर के नीचे लेट गए. पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश करती रही, लेकिन वे नहीं हटे. परिजनों की जिद के आगे पुलिस ने क्रेन को हटवा दिया है.

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव परिजनों को समझाने में जुटे हैं. हादसा बुधवार दोपहर घाटमपुर थाना क्षेत्र के रेउना में हुआ.

घाटमपुर नगर के नौबास्ता में रहने वाली एक महिला प्रेमा देवी (60) की बीमारी से बुधवार रात मौत हो गई थी. गुरुवार दोपहर परिवाले उनका अंतिम संस्कार करने मूसानगर के यमुना घाट जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया.

हादसे में मोहल्ले के रहने वाले बलवान (35), उनका चचेरा भाई अजय कुमार (32) और सूरज (29) की मौत हो गई. तीन एक ही बाइक पर सवार थे। शाखा जनवारा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

100 मीटर तक घसीटते चले गए: टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक टैंकर के नीचे आ गए और करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए. तीनों के शव बुरी तरह कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- शव टैंकर के पहियों के नीचे फंसे रहे और सड़क पर खून फैल गया. हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई.

गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है.

टैंकर हटाने पर टैंकर के नीचे लेटे परिजन: पुलिस ने परिजनो और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. इस दौरान पुलिस ने क्रेन से टैंकर उठाने की कोशिश की तो मृतक के परिजन टैंकर के नीचे लेट गए. लोगों की जिद के आगे पुलिस ने क्रेन को हटवा दिया है. घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं.

मुगल रोड पर लगी 10 किमी लंबा जाम: घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने भोगनीपुर चौडगरा मार्ग पर स्थित शाखा जनवारा के पास मुगल रोड पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग कर हंगामा कर रहे है, घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव परिजनो को समझाने के जुटे है. इस दौरान मूसानगर की ओर नगीना मोड तक और घाटमपुर की ओर नवेडी तक लगभग दस किलो मीटर लंबा जाम लग गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *