पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर शहर में रसोई गैस सिलेंडर(एलपीजी) की किल्लत और एजेंसियों पर लगी लंबी कतारों के बीच प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि ‘पैनिक बुकिंग’ के कारण यह स्थिति बनी है.
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार सप्लाई ज्यादा (1.68 लाख सिलेंडर) है, लेकिन डर के चलते लोग जरूरत से ज्यादा बुकिंग कर रहे हैं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें, ताकि सप्लाई चेन सामान्य बनी रहे.
कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन का चाबुक चला है. ‘आपदा में अवसर’ तलाशने वाली ग्वालटोली स्थित पुष्पा गैस एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए संबंधित ऑयल कंपनी को पत्र भेज दिया गया है. प्रशासन ने सभी एजेंसियों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं.
शहर में गैस की कोई कमी नहीं है. लोग घबराहट में अतिरिक्त बुकिंग न करें। जमाखोरी या अवैध वसूली करने वाली एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुष्पा एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
















Leave a Reply