पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई. कलक्टरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद चोरी का माल बरामद कराने रेलवे मालगोदाम पहुंची थी.
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने इस बाबत बताया कि माल बरामदगी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखा गया सामान निकालते समय एक आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अरशद के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया.
पुलिस ने मौके से अरशद सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी हाल ही में कलक्टरगंज क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों में शामिल थे. मुठभेड़ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर करीब 80 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.
















Leave a Reply