ग्वालटोली मस्जिद में ईरान की जीत और देश की तरक्की के लिए दुआ, काली पट्टी बांध कल मनेगी ईद

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने के साथ ही कानपुर की ग्वालटोली स्थित शिया जामा मस्जिद में विशेष दुआएं मांगी गईं. इस दौरान ईरान की जीत के साथ-साथ देश की तरक्की और सलामती के लिए भी अल्लाह से इबादत की गई.

मौलाना सईद अब्बास ने बताया कि जिन लोगों ने रोजे रखे हैं, वही ईद मनाने के असल हकदार हैं. उन्होंने दुआ की कि अल्लाह उन लोगों को भी रोजे रखने की तौफीक अता करे, जो ऐसा नहीं कर सके. सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए मौलाना ने देश की एकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, “भारतीय होने के नाते हम सभी को एक होना चाहिए। देश में किसी भी प्रकार की नफरत नहीं होनी चाहिए.”

ईद की नमाज को लेकर अहम ऐलान किया गया है. मौलाना ने बताया कि कल ईद-उल-फितर की नमाज अमेरिका और इजरायल के विरोध में काले पट्टी बांधकर अदा की जाएगी, साथ ही पूर्वी एशिया में चल रही जंग में ईरान की कामयाबी के लिए भी खास दुआ मांगी जाएगी.

गौरतलब है कि 30 रोजे मुकम्मल होने के बाद कल पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *