पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 25000 का इनामी अभियुक्त सद्दाम को गिरफ्तार किया है. पिछले 12 साल से सद्दाम फरार चल रहा था, जिसके ऊपर पहले 5000 का इनाम घोषित किया गया था, इसके बाद 25000 का इनाम रखा गया था.
डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 2013 में लूट जैसी कई घटनाओ को अंजाम दिया था, इसके बाद गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी. गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से सद्दाम फरार हो गया और कभी नेपाल में तो कभी महाराजगंज में अलग-अलग ठिकाने बदलकर रहता था. हर जगह अपना नाम भी बदलता रहता था.
















Leave a Reply