कानपुर की बड़ी ईदगाह में दो बार अदा की गई नमाज, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील का दिखा असर

Spread the love

कानपुर की बड़ी ईदगाह बेनाझाबर सहित प्रमुख मस्जिदों में शनिवार को दो पालियों में ईद की नमाज अदा की गई. शहर काजी की अपील पर नमाजियों ने सड़क के बजाय ईदगाह के भीतर ही नमाज पढ़ी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी.

रमजान के 30 रोजे शुक्रवार को पूरे हो गए और आज शनिवार को ईद मनाई जा रही है. बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में ईद की नमाज दो बार अदा की जाएगी. पहली नमाज सुबह आठ बजे हुई, जबकि दूसरी सुबह 9:30 बजे पढ़ी गई. इसके साथ ही जिन जामा मस्जिदों में नमाजियों की अधिक भीड़ होती है। वहां भी दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी.

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले. अमिताभ बाजपेई ने ईद की मुबारकबाद दी. इरफान सोलंकी ने कहा- 4 साल बाद अपने के साथ ईद मना रहा हूं. सभी को ईद की बधाई. साथ ही नवरात्र भी है इसकी भी शुभकामनाएं.

नमाजियों से अपील की गई है कि वे सड़क पर नमाज न पढ़ें और समय से पहले ईदगाह पहुंचें. वहीं शुक्रवार की शाम को लोगों ने पटाखे जलाकर ईद के आगमन की खुशियां मनाईं. ईदगाह कमेटियों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह तैयारियों का जायजा लिया। यहां सफों के लिए चूने से निशान बनाए गए.

बड़ी ईदगाह बेनाझाबर, ईदगाह चांदमारी कैंट ओमपुरवा, बगाही, मसवानपुर सहित अन्य स्थानों में साफ-सफाई की गई. जामा मस्जिदों और अन्य मस्जिदों में भी तैयारी पूरी की गई. शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने नमाजियों से अपील की कि समय की पाबंदी करें और समय से पहले ईदगाह पहुंच जाएं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया. उसे ईद की बधाई दी। वहीं, बच्चों ने नमाज के बाद दुआ पढ़ी. इसी तरह से पूरे शहर की 300 से ज्यादा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई.

जाजमऊ ईदगाह में करीब 45 हजारं नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की. पिता अपने बच्चों को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचे. डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी.

लोगों से यह भी कहा गया कि पहली जमात में मस्जिद में जगह भर जाए, तो दूसरी जमात के लिए इंतजार करें और बाहर रास्ते में चादर बिछाकर नमाज न पढ़ें. नमाज अदा करने के बाद एक जगह लंबी भीड़ न लगाएं, घर लौटकर ही ईद की खुशियां साझा करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *