सुल्तानपुर एनकाउंटर पर छलका अखिलेश का दर्द, बोले- ‘जाति देखकर ली गई जान’

Spread the love

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं. सपा अध्यक्ष ने इसे नकली एनकाउंटर बताते हुए जाति देखकर जान लेने का आरोप लगाया. कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं. समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है.

सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी. 
जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए और सरकार को मुआवज़ा अलग से देना चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है, जिससे व्यापार की हानि होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे.

नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं. समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है. भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल है. जब तक जनता का दबाव व आक्रोश चरम सीमा पर नहीं पहुँच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है और जब लगता है जनता घेर लेगी तो नक़ली एनकाउंटर का ऊपरी मरहम लगाने का दिखावा होता है. जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फँसाया जाता है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *