फतेहपुर में भीषण आग से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने माँगा मुआवजा

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दहेली मजरे शाह में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों को बड़ा झटका दिया है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 से 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई.
ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों और हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

इस आग में हकीमुन बेगम की 4 बीघा, बाबू विश्वकर्मा की 2 बीघा, संपत्तिया देवी, राजाराम, रामलली देवी और ज्ञानेंद्र सिंह का भूसा समेत कई किसानों की फसल पूरी तरह जल गई.

सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मौके पर शाह चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, वहीं पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *