पहले महिला को चाकू से गोद कर मार डाला, फिर थाने पहुंच कर पुलिस को बताई वारदात

Spread the love

UP के देवरिया में गौरीबाजार में एक महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई. शव को नहर के पटरी किनारे धान के खेत में फेंक दिया गया था. बताया जाता है कि हत्या करने वाले ने थाने पहुंच खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फारेंसिक टीम डाग स्कायड के साथ मौके पर पहुंची. महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए पुलिस हत्या की जांच में जुटी है.

गौरीबाजार के बंसहिया नहर किनारे शुक्रवार सुबह धान के खेत में महिला की रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. महिला के पेट व सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ गोदा गया था. नहर के पटरी के पीच पर खून बिखरा पड़ा था. शव नहर के पटरी किनारे धान के खेत में पड़ा था. बताया जाता है कि भोर में हत्यारे ने खुद हत्या की सूचना पुलिस को दी. पुलिस डाग स्कायड टीम के साथ मौके पर पहुंची. 

महिला की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सरिता दुबे (35) पत्नी स्व. नितेश उर्फ डब्लू के रुप में पुलिस ने की. युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुटी है. लोगों ने आशनाई के चक्कर में महिला के हत्या की आशंका जताया है. घटनास्थल पर बिखरे खून से लगता है महिला व हत्यारे में कुछ देर संघर्ष हुआ है. पति नितेश की छह महीने पहले मौके हो गई थी. महिला के दो संतानों में एक पुत्र व एक पुत्री है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *