रवि किशन ने अखिलेश से पूछा- कहां चलेगा बुलडोजर:गोरखपुर में गीता प्रेस या गोरक्षपीठ पर?

Spread the love

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव के गोरखपुर बुलडोजर भेजने वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने सीएम योगी के सामने सपा प्रमुख से पूछा- गोरखपुर में बुलडोजर कहां चलेगा.

यहां गीता प्रेस है, जहां हिंदुओं की धार्मिक किताबें छपती हैं। नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा पीठ है गोरक्षपीठ. बताइएगा जरूर, आपकी यह सोच और मंशा बहुत खतरनाक है. रवि किशन ने शुक्रवार को कैंपियरगंज में जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह के दौरान ये बातें कहीं.

यह जटायू संरक्षण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम की तस्वीर है. यहां हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान, कहां चलाएंगे बुलडोजर? रवि किशन ने कहा- गोरखपुर में हिंदू-मुस्लिम सभी एक साथ मिलकर रहते हैं. जो वोट देता है, नहीं देता है. वो सभी यहां सुरक्षित हैं. यहां 2 लाख मुस्लिम रहते हैं, लेकिन महाराज जी ने कभी किसी को कुछ नहीं कहा. क्यों आप ऐसा बयान दे रहे हैं.

रवि किशन ने अखिलेश यादव को जवाब देने के लिए कहा है। भोजपुरी समाज सुन लो- बंटोगे, तो कटोगे रवि किशन ने कहा- मंशा बा..झूठ का जहर फैलाकर…जो उन लोगों ने कह दिया, उ बार-बार न होई. यह सोच के याद रखिया। दिल में जरूर रखिया, काहे अइसन बयान आइल. भोजपुरिया समाज सुन ल, यदि बंटोगे-तो कटोगे. यह बात कहे भइया पूरा भारत चिंतन कर रहा है। जब से महाराज जी ने यह वाणी बोली है. दोनों हाथ उठाकर बोलिए- हर-हर महादेव, बंटोगे-तो कटोगे. सांसद ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों के लिए CM को धन्यवाद दिया. रवि किशन के संबोधन के दौरान सीएम योगी मुस्कराते दिखे. सांसद ने कहा- महाराज जी धर्म की रक्षा के लिए जाने जाते हैं.

रवि किशन की बात सुन सीएम योगी मुस्कराते दिखाई दिए. लखनऊ से महंगा हो गया गोरखपुर मंच पर रवि किशन ने सीएम योगी का धन्यवाद देते हुए कहा- महाराज जी ने इस सेंटर को यहां बनाया, इसके लिए धन्यवाद. यहां सैनिक विद्यालय खुलेगा. उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां आ रहे हैं. महाराज जी ने यहां बहुत विकास कार्य कराए हैं. गोरखपुर नजीर बन गया है. आज लखनऊ के गोमती नगर से गोरखपुर महंगा हो गया है. यहां जमीन खरीदे जइबा, तो न खरीद पइबा। यहां जमीन का रेट महंगा हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *