नोएडा में तेज बारिश से घर की छत गिरी: 7 लोग मलबे में दबे, 4 की हालत गंभीर

Spread the love

UP में गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में एक मकान का छत गिरने से उसके मलबे में 7 लोग दब गए, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना तेज बारिश होने के दौरान घटी.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में शनिवार को तेज बारिश में एक घर की छत गिरने से सात लोग मलबे में दब गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि छोलस गांव के सैफ अली के मकान की छत तेज बारिश के कारण गिर गई.

मकान का छत गिरने से 34 साल के सैफ अली, 50 साल की शकीला, 2 साल का अली खान, 4 साल का सोहन, 34 साल का शाहिद, 8 साल का शान और 3 साल का तैमूर मलबे में दब गए. उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *