पत्नी को भेजा बाजार: फिर 2 मासूम बेटियों को उतार दिया मौत के घाट, खुद भी फंदे से झूला

Spread the love

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर से दो बच्ची और उसके पिता का शव बरामद हुआ है. दोनों मासूम की धारदार हथियार से हत्या की गई है. वहीं पिता का शव फंदे से झूलता मिला है. इस मंजर को देख लोगों की आंखे फटी रह गई. 

धूमनगंज में एक पिता ने अपनी दो छोटी बच्चियों को किसी धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर कर ली. घटना को अंजाम देने से पहले पिता पहले कमरे को अंदर से बंद कर लिया था. उसके बाद वारदात को अंजाम देकर खुद फांसी लगाकर अपने जीवन की लीला को समाप्त कर ली. 

मृतकों की पहचान मनीष और उनकी दोनों बेटी नैंसी और खुशबू के रूप में हुई है.  घटना को अंजाम देने से पहले मनीष ने अपनी पत्नी को बाजार भेज दिया था. उसने अपने घर से कुछ दूरी पर चाय थी और खीरा खाया. इसके बाद पत्नी को बाजार भेज दिया. फिर घटना को अंजाम दिया.

पुलिस कमिश्नर कोलांची ने बताया कि तीन लोगों की डेड बॉडी एक कमरे में मिली है. दो बच्चियों नैंसी और खुशबू की लाश खून से लथपथ थी. वहीं बच्चियों के पिता मनीष की बॉडी फंदे से लटकी मिली. घटना की तफ्तीश जारी है. ऐसा प्रतीत होता है कि पिता ने पहले दोनों बच्चियों को मारा, फिर खुद भी फांसी लगा ली. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *