कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर रविवार देर रात 2 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल सिपाही को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया.
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई. हादसे के बाद एलिवेटेड पुल पर करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम लगा रहा. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया.

हादसे की जानकारी लेते अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा.
भागने के चक्कर में ट्रक ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से ठोक दिया. भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर का शव ट्रक के केबिन में फंस गया. केबिन काटकर शव बाहर निकाला गया. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. सिपाहियों और ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर्स ने 2 को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

पुलिस के मुताबिक, बर्रा एलिवेटेड रोड पर जाम की सूचना मिलने पर नौबस्ता बाईपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश कुमार बाइक से मौके की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एलिवेटेड पुल पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया.
हादसे में मूलरूप से आगरा निवासी 2018 बैच के सिपाही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. बुलंदशहर के रहने वाले घायल सिपाही राकेश का इलाज चल रहा है. इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जाकर कंटेनर को टक्कर मारी दी. ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है.
















Leave a Reply