CM योगी ने की कामदगिरी की 5 किमी परिक्रमा, हनुमान मंदिर में पूजा; बंदरों को चना खिलाया

Spread the love

सीएम योगी चित्रकूट में गुरुवार सुबह 7.10 बजे से भगवान कामतानाथ (कामदगिरि) की परिक्रमा कर रहे हैं. सीएम साधुओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ 5 किमी पैदल चल रहे हैं. उन्होंने बरहा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करके के परिक्रमा की शुरुआत की.

बरहा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

सीएम ने बंदरों को चना किया. इस दौरान परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर उन पर फूल बरसाए. जय श्रीराम के नारे लगाए. इसके बाद सीएम बांदा जाएंगे. वहां 710 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे.

सीएम योगी ने एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद कामतानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. पांच मिनट पूजन के बाद उन्होंने फिर से परिक्रमा शुरू की। इस दौरान पूरे परिक्रमा मार्ग को सुरक्षाकर्मियों ने घेरे रखा.

इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी बांदा पहुंचे. यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में 701 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. उन्होंने बटन दबाकर 710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र/स्वीकृति-पत्र/चेक/आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड/चाबी और टूल किट का वितरण किया.

महर्षि बामदेव की पावन धरा को किया नमन: सीएम योगी ने भगवान राम और हनुमान जी को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया. कहा- मैं महर्षि बामदेव की पावन धरा को नमन करता हूं। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया.

सभास्थल के बाहर कांग्रेस का विरोध: पं. जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान के बाहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा खान सहित अन्य कांग्रेसियों ने काली झंडी दिखाकर मंदिर चोर जैसी नारेबाजी की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *