Videos: देशभर में मानसून का कहर: मुंबई-दिल्ली के बाद बिगड़ रहे UP के हालात, गाजियाबाद में सड़क धंसी; कार-बाइक समायी

Spread the love

देशभर में भीषण बारिश हो रही है, मुंबई-दिल्ली सहित यूपी के भी कई शहरों पर आफत आ गयी हैं. यूपी में मानसूनी बारिश से अब हालात अब बिगड़ने लगे हैं। गुरुवार सुबह से नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 50 शहरों में तेज बारिश हो रही है. नोएडा में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया. गाजियाबाद में 10 फीट सड़क धंस गई. इसमें कार और बाइक समां गयीं.

बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया. बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 2 फीट तक पानी भर गया. कई बाइकें जलभराव में फंसकर बंद हो गईं. सहारनपुर की सहंश्रा नदी में अचानक तेज उफान आ गया. महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे. ग्रामीणों ने उन्हें खींचकर निकाला.

बारिश के चलते मथुरा, संभल और हाथरस में 8वीं तक, मेरठ में 9वीं तक और गाजियाबाद में 12वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए.

बारिश से जुड़े हादसों में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4 लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज में दो और अलीगढ़ में एक महिला की पानी में करंट उतरने से मौत हो गई. वहीं, हापुड़ में घर ढहने से एक महिला की जान चली गई.

मौसम विभाग ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी इन जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. इस सीजन में पहली बार रेड अलर्ट जारी हुआ है.बीते कल यानी बुधवार की बात करें तो 71 जिलों में बारिश हुई. सबसे अधिक 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में रिकॉर्ड की गई.

फिल्म सिटी में हुआ जलभराव

नोएडा के कई हिस्सों में हुआ जलभराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *