UP के सुल्तानपुर में भाजपा की महिला नेता की दबंगई देखने को मिली है. खुद को भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष बताने वाली महिला पूजा कसौधन ने चौकी में हंगामा किया. दरोगा के सामने भाजपा नेता ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिए. उसने कहा, शासन-प्रशासन मेरा है. महिला की इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बुधवार की शाम का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार आदर्शनगर, पल्टू का पुरवा घोसियाना निवासी अरुण कोरी ने बताया कि वह शहर के मुरारीदास की गली में हर्षित बरनवाल की फर्म में नौकरी करते हैं. बुधवार को वह शाहगंज चौराहे पर पहुंचे थे. उनका आरोप है कि उसी समय वहां पर पूजा कसौधन अपने पुत्र रौनक कसौधन के साथ पहुंच गई और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया. खुद को बचाने के लिए युवक सीधे चौकी की तरफ भाग निकला, लेकिन दोनों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. पूजा और उसके बेटा भी कोरी शाहंज चौकी पर पहुंच गए. वहां महिला भाजपा नेता और उसके बेटे की चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र से पूरे मामले की शिकायत की. जब चौकी इंचार्ज कुछ कहते तब तक भाजपा नेता पूजा और उसके बेटे ने मारपीट शुरू कर दी.
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट भाजपा नेता पूजा ने यह कहते हुए चौकी इंचार्ज के सामने ही युवक को थप्पड़ जड़ दिए कि शासन-प्रशासन मेरा है. तुम मर जाओगे, कोई पूछने वाला नहीं मिलेगा. चौकी इंचार्ज के सामने हुई हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते नजर आ रहे है.
इस मामले में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो व पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्रकरण की जांच की जा रही है.
















Leave a Reply