कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पीछे से टकराई बस, चालक समेत 8 यात्री घायल

Spread the love

UP के जनपद कन्नौज की तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे में चालक समेत कुल आठ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है.

चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग गया जबकि जिला मेरठ थाना सदर अंतर्गत समर कॉलोनी निवासी इंतजार पुत्र इस्लाम दिल्ली से सवारियों को लेकर गोरखपुर जा रहा था.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र मुंडाला गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार चालक को झपकी आने के कारण बस आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा टकराई. झटका लगने से कुछ सवारियां एक दूसरे की सीट पर उछल कर जा गिरी चीख-पुकार मच गई. चालक बस की केबिन में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका.

हादसे में जिला संतकबीरनगर के थाना दुधार अंतर्गत बूढी बलार निवासी शिवम 15), सुनीता (40), गोरखपुर थाना एमएस अंतर्गत भैरोपुर कोडागण निवासी अभिषेक (19), मनीपुर निवासी सौभाग्य (25), कर्नाटक के जिला सेलम अंतर्गत सेलापुर निवासी गोकुल (25) समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *