नर्वल में कार ने बाइक को मारी टक्कर: चाचा की मौत, भतीजा घायल; डेढ़ घंटे बाद आयी एंबुलेंस

Spread the love

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में मिराई मोड़ के पास बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बुजुर्ग चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने एंबुलेंस में सूचना देने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक न पहुंचने का आरोप लगाया. अंत में घायलों को पुलिस जीप से अस्पताल तक पहुंचाया गया.

जानकारी के अनुसार, अखरी गांव निवासी शिव नारायण (45) अपने चाचा रामकुमार (63) को बाइक पर बैठाकर सुबह करीब साढ़े छह बजे मिर्च की बेड़ खरीदने फतेहपुर के खुमानखेड़ा जा रहे थे. नरवल थाना क्षेत्र के मिराई गेट के पास पुरवामीर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार जिस पर कार पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा था, ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी वाहन से दोनों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिव नारायण की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुले: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर बाइक सहित खंती में जा गिरे. कार की गति अत्यधिक थी, उसका अंदाजा टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुलने से लगाया जा रहा है. मौका पाकर कार चालक मौके से भाग निकला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी वाहन से दोनों को सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने रामकुमार पुत्र राजाराम को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कार को कब्जे में लिया: वहीं, शिव नारायण पुत्र बदलू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. नरवल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. कार को कब्जे में लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *