घाटमपुर में साइकिल सवार को लोडर ने मारी टक्कर, ईंट-भट्ठे से लौट रहा था

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में परास चौराहा के पास बुधवार रात एक अनियंत्रित लोडर ने साइकिल से जा रहे युवक को टक्कर मार दी और पलट गया. इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

परास गांव निवासी रामचंद्र (30) मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी का भरण पोषण करता था. उसका बड़ा भाई हरवंशलाल एक ईट-भट्ठे में रहकर काम करता है. बुधवार की शाम रामचंद्र भाई से मिलने ईट-भट्ठा गया था. इसके बाद रात होने पर वह साइकिल से घाटमपुर अपनी बहन के यहां जा रहा था.

जैसे ही वह परास चौराहे के कुछ पहले पहुंच, तभी लोडर उसे टक्कर मारते हुए जा पलटा. हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *