फतेहपुर में ICICI बैंक का ATM लूटने आए 4 नकाबपोश, गैस कटर से काटकर भागे

Spread the love

सीकर के फतेहपुर में 4 नकाबपोश बदमाशों ने एटीएम को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने एटीएम को गैस कटर से साइड से काट दिया, लेकिन उसी वक्त आसापास लोगों के आने की हलचल सुनकर बदमाश लूटने में कामयाब नहीं हो पाए. हालांकि एटीएम 1 महीने से खाली पड़ा था, उसमें कैश नहीं था.

एक युवक आबिद ने बदमाशों का करीब 8 से 10 किलोमीटर तक पीछा भी किया लेकिन लूटेरे फरार हो गए.

फतेहपुर कोतवाली थाना SHO महेंद्र कुमार मीणा के अनुसार घटना रात को 2 बजे से 2:30 के बीच चुंगी नाका सरदारपुरा स्टैंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम की है. यहां पर एक ब्रेजा गाड़ी में 4 नकाबपोश लुटेरे आए. जिन्होंने वहां पर लूट करने के लिए साइड से गैस कटर के जरिए एटीएम को काट लिया. इस दौरान आबिद नाम का एक युवक वहां से गुजर रहा था. जिसने एटीएम के अंदर कुछ लोगों को देख लिया. उसने इसकी सूचना अपने परिचित लोगों और चाय की दुकान चलाने वाले भवानी सिंह को दी जिन्होंने बाद में फतेहपुर कोतवाली SHO महेंद्र मीणा और RTO इंस्पेक्टर हनुमान सिंह को भी बुलाया.

पुलिस के आने से पहले ही लुटेरे वहां से फरार हो गए. फतेहपुर कोतवाली थाना SHO महेंद्र मीणा का कहना है कि जिस एटीएम को लूटने की कोशिश हुई उसमें शायद रुपए भी नहीं थे. करीब 1 महीने पहले ही बैंक के द्वारा परिसर को खाली करने के लिए मालिक को कह दिया था. अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है.

SHO महेंद्र मीणा ने बताया कि 4 बदमाश झुंझुनूं नंबर की गाड़ी लेकर वारदात करने के लिए आए थे. लेकिन वह वारदात में सफल नहीं हुए. गाड़ी के नंबरों के बारे में पता लगाया गया तो वह फर्जी निकले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *