कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा स्थित चैतन्य बिहार में अंगूठी गिरवी रखने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने देर रात दर्दनाक मोड़ ले लिया। विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने से आहत महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. सुबह पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे के बाहर पड़ी मिली.
आनन-फानन में पति पड़ोसियों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच-पड़ताल की.
पत्नी ने अंगूठी रखी थी गिरवी पति बोला पूछने पर नहीं बताया: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा चैतन्य बिहार निवासी ऋतिक वर्मा नॉनवेज का ठेला लगाता है. परिवार में पत्नी अल्का वर्मा (27) है. पति ऋतिक वर्मा ने बताया कि दोनों ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था. ऋतिक ने बताया कि पत्नी ने बीते सामने बीते 22 अगस्त को अपनी अंगूठी करीब 17 हजार रुपये में गिरवी रख दी थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. रविवार देर रात इसी मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर ऋतिक ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया.
इससे आहत होकर अल्का ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया. और वह कमरे के बाहर पड़ी रही सुबह ज़ब वह सोकर उठा था. तो पत्नी उसे बाहर पड़ी मिली उसकी हालत गंभीर थी. यह देखकर उसने पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से अल्का को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अल्का को मृत घोषित कर दिया.
ऋतिक ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचीऔर घटना की जाँच पड़ताल शुरू की. पुलिस पूछताछ के दौरान ऋतिक ने बताया की उसने चार साल पहले लव मैरिज की थी उसके बाद से घर वालो ने दोनों को अलग कर दिया जिसके बाद से वह मकड़ीखेड़ा में किराए के मकान में रहने लगा था.
थाना प्रभारी बोले- जांचकर कार्रवाई की जायेगी: कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक परिजनों कि ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. अंगूठी गिरवी रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ओर परिजनों कि तहरीर के आधार पर आगे कि कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply