कानपुर में खड़ी कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते हुई खाक, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

Spread the love

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई. आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *