घाटमपुर में हाईस्कूल छात्रा की कनपटी में लगी गोली, पिता बोले- उठाते समय चल गई लाइसेंसी पिस्टल

Spread the love

कानपुर में घाटमपुर के जैतीपुर गांव में हाईस्कूल की छात्रा लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली कनपटी में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आनन फानन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हैलट रेफर कर दिया गया है।पिता का कहना है कि किशोरी पिस्टल उठाकर देख रही थी, तभी गोली चल गई। पिता उपेंद्र सीआरपीफ में झारखण्ड में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता उपेंद्र छुट्टी में घर आए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिस्टल साफ करके रखी ही थी तभी हाई स्कूल की छात्रा बेटी अदिति सिंह उर्फ स्वीटी (15) स्कूल से घर आई थी। वह दूसरे काम में व्यस्त हो गए तभी अदिति पिस्टल उठाकर देखने लगी। इसी दौरान पिस्टल से गोली चल गई और उसकी कनपटी में लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पर सभी लोग मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस.

गोली कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं: बेटी लहूलुहान पड़ी थी। पिता उपेंद्र, पत्नी पारुल और अन्य लोगों के साथ उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां उसका प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पिता घायल बेटी को लेकर रिजेंसी गए हैं। गोली कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।

पुलिस बोली- घटना की जांच की जा रही: घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी को खेल-खेल में गोली लगने की सूचना मिली थी। उसे गंभीर हालत में घाटमपुर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *