बाथरूम करने उठा युवक छत से नीचे गिरा,आवाज सुनकर दौड़े परिजन; हालत गंभीर

Spread the love

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव में रविवार देर रात छत पर सो रहा एक युवक लघुशंका करने के लिए उठा. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरा. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सीएचसी भीतरगांव लेकर पहुंचे. यहां से उसे कानपुर हैलेट रेफर कर दिया गया.

लक्ष्मणखेड़ा गांव निवासी सौरभ (30) पुत्र रामप्रकाश देर रात घर की छत पर सो रहा था. देर रात करीब लघुशंका करने के लिए वह छत से उठा. इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा. युवक के गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे.

हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी भीतरगांव पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों के मुताबिक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया- युवक के छत से गिरने की सूचना मिली थी. घायल युवक को उपचार के लिए कानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *