कानपुर के थाना जाजमऊ के मक्कू सईद के भट्ठे में शनिवार देर रात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग करके क्षेत्र में ख़ौफ़ फैला दिया. इतना ही नहीं सूचना पर पहुची पुलिस टीम पर भी फायरिंग करने का आरोप है. पीड़ित ने चार नामजद और 3 अज्ञात पर FIR दर्ज कराई गई है.
एलएलबी के छात्र अरमान ने बताया- आरोपी क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री करके युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है. इसका विरोध करने पर आरोपी शराफ़त अली उर्फ़ शूटिंग, सोनू, राहुल, छोटू, अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ शनिवार रात 11 बजे उनके घर आकर गाली गलौज की इसके बाद एक राउंड फायरिंग की. जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले.
इसके बाद आरोपी दोबारा रात 3 बजे आरोपी घर के बाहर आए एक दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. गाली गलौज और शोर शराबा सुनकर लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग घरों के अंदर क़ैद हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी आरोपियों ने 3-4 राउंड फायरिंग की.

पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपी शूटिंग और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए दो आरोपी को शराफ़त उर्फ़ शूटिंग और सोनू को एक अवैध असलहा और दो ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ़्तार कर लिया था. रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेशकर जेल भेजा.
मादक पदार्थ की तस्करी करने का विवाद:महफ़ूज़ ने बताया- उनका भाई अरमान एलएलबी का छात्र है. शनिवार रात उसने आरोपी शराफ़त उर्फ शूटिंग को गांजा बेचने का विरोध किया था. इसके बाद वह अपने साथियों संग रात 11 बजे अरमान के घर पहुचा और एक राउंड फायरिंग की और जान से मारने की देकर लौट गए.
इसके बाद रात 3 बजे दोबारा आए और घर के बाहर गाली गलौज करने लगे. जब छत से उनकी दादी सुबरा ने विरोध किया तो आरोपियों ने 7-8 राउंड फायरिंग करके इलाके में दहशत फ़ैला दी.
पुलिस टीम पर भी झोंका फायर: महफ़ूज़ ने बताया- घटना के बाद उन्होंने पुलिस की जानकारी दी. सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर भेजा इसके बाद आरोपी उग्र हो गए और पुलिस टीम पर चार फायरिंग की, इस दौरान कई पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए. वहीं, दो पुलिसकर्मी ने साहस दिखाते हुए दो आरोपी शराफ़त उर्फ़ शूटिंग और सोनू को दबोच लिया जबकि राहुल, छोटू व अन्य मौका मिलते ही भाग निकले.
थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया- दो आरोपी शूटिंग और सोनू को गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए 2 टीम लगाई गई है. जल्द उनकी गिरफ्तारी करके विधिक कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply