बदायूं में बाइक से जा रहे युवक की गर्दन पर गिरी टीन की चादर, निकला खून का फव्वारा; मौत

Spread the love

UP के बदायूं में बाइक से जा रहे एक युवक की गर्दन टीनशीट (टीन की चादर) से कटने से मौत हो गई. युवक की गर्दन कटकर लटक गई और खून का फव्वारा बहने लगा. बाइक के पीछे बैठे भाई ने लटक रही गर्दन को पकड़कर गमछे से बांधा और खून रोकने की कोशिश की. वह उसे तत्काल अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे जिला मुख्यालय से 57 किलोमीटर दूर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास हुई. मृतक की पहचान जाफरपुर गांव के अंकुश सिंह (24) के रूप में हुई है. अंकुश अपने भाई राकेश और पड़ोसी दिलीप के साथ बाइक से फैक्ट्री जा रहा था. रास्ते में मजदूर पिकअप से टीनशीट उतार रहे थे. इसी दौरान मजदूरों के हाथ से टीन छूटकर घूम गई और पास से गुजर रहे बाइक सवार तीनों युवकों पर जा गिरी.

इस्लामनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया- “मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा. पिकअप चालक और टीन उतार रहे मजदूरों की तलाश की जा रही है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *