UP के नोएडा के सेक्टर-94 से एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है. यहां सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है. ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. सामने आया है कि युवक के शरीर के कई हिस्से हो गए.
जानकारी के मुताबिक, मृतक ने एक दिन पहले ही सुपरनोवा में कमरा बुक किया था. घटना के दौरान जब युवक ऊंचाई से कूदने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद एक एसी मैकेनिक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका. बताया गया है कि घटना से पहले युवक ने एसी मैकेनिक से कहा था कि वह डिप्रेशन में है. इसके बाद युवक 43वीं मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई.
















Leave a Reply