UP में 15 IAS और 23 PCS के ट्रांसफर: राजभर की नाराजगी पर अमित सिंह को हटाया

Spread the love

योगी सरकार ने शनिवार को 15 IAS और 23 PCS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए. जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया को मऊ का CDO बनाया गया है. मऊ के CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है.

नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का CDO बनाया गया है. इससे पहले वह लखीमपुर खीरी में ADM (वित्त-राजस्व) थे. ऐसे ही अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ बनाया गया है. प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है.

डॉ. उज्ज्वल कुमार को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक से विशेष सचिव-निदेशक, भूतत्व और खनिकर्म बनाया गया है. जे. रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व और खनिकर्म से प्रबंध निदेशक, यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है। जिम्मेदारी सौंपी गई है.

PCS तबादलों में ADM, SDM और अपर नगर आयुक्त स्तर के अफसर शामिल हैं. कुछ अफसरों को नई तैनाती मिलने तक प्रतीक्षारत (वेटिंग) में रखा गया है. रामजी मिश्रा को यूपी राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक से लखनऊ ADM (वित्त-राजस्व) बनाया गया है. शिवानी सिंह को संबद्ध राजस्व परिषद (लखनऊ) से जालौन ADM (नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति) बनाया गया है.

चंद्र कुमार को संतकबीरनगर ADM (न्यायिक) से देवरिया का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है. जितेंद्र विक्रम को ललितपुर SDM से संतकबीरनगर ADM (न्यायिक) बनाया गया है. लवी त्रिपाठी को मेरठ के अपर नगर आयुक्त से सहारनपुर ADM (प्रशासन) बनाया गया है. राजेश कुमार को सिद्धार्थनगर SDM से मेरठ अपर नगर आयुक्त बनाया गया है. पुष्पेंद्र पटेल को अमेठी SDM से रामपुर ADM (प्रशासन) बनाया गया है. प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *