UP के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस ट्रक में जा घुसी. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस एक जवान का शव लेकर पंचकुला से देवरिया जा रही थी. मरने वालों में शदीह सुबेदार मेजर सत्यवान के भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ, बेटे गौरव सिंह और एंबुलेंस ड्राइवर जसपाल शामिल हैं.
हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 8.15 बजे हुआ. पुलिस के मुताबिक, हलियापुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. उसका केबिन पिचक गया.
ड्राइवर का शव स्टेयरिंग में फंस गया. हादसे की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची. जवान के शव को हालियापुर थाने में रखवाया. एंबुलेंस का अगला हिस्सा काटकर फंसे शव को बाहर निकाला.पुलिस के मुताबिक, हलियापुर के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए.
पुलिस के मुताबिक, देवरिया में रूद्रपुर के रहने वाले सेना में सुबेदार मेजर सत्यवान कुछ दिन पहले पंचकुला में शहीद हो गए थे. परिवार से उनके भाई राजन चौधरी, भतीजा राम समुझ और बेटा गौरव सिंह शव लेने पंचकुला पहुंचे. शनिवार देर रात तीनों एंबुलेंस से शव लेकर रवाना हुए. रविवार सुबह 8.15 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर (माइलस्टोन 79.6 किमी) एंबुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी.
आगे बैठे गौरव और ड्राइवर जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. घायलों को अयोध्या के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान राजन और राम समुझ ने दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस की रफ्तार बहुत तेज थी. अचानक वह बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई.
पुलिस ने शव को कब्जे तमें लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच से हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना लग रही है. शदीह सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर थाने में सम्मान के साथ सुरक्षित रखवाया गया है.
















Leave a Reply