लखनऊ में XUV300 कार खंभे से टकरायी, दरोगा की मां-ताऊ की मौत; बुलंदशहर से आ रहे थे

Spread the love

लखनऊ में रविवार सुबह हादसा हो गया. इसमें बिजनौर जिले में तैनात 28 साल के दरोगा की मां और ताऊ की मौके पर मौत हो गई. दरोगा XUV300 कार से बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे. काकोरी में आउटर रिंग रोड पर कार एक खंभे से टकराकर कई बार पलटी और फिर सीधी हो गई.

इस हादसे में दरोगा की मां और ताऊ ने घायल होकर मौके पर दम तोड़ दिया. वहीं, दरोगा और ड्राइवर भी चोटिल हुए। दरोगा का नाम सोनू निगम है। वह बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के तौर पर तैनात हैं. लखनऊ के मोहनलालगंज में एक कार्यक्रम और ताऊ का इलाज कराने आ रहे थे.

हादसा काकोरी में चकौली अंडरपास के पास सुबह करीब 9 बजे हुआ. दरोगा की कार के दोनों एयरबैग खुल गए थे. दरोगा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे. वहीं, मां और ताऊ पीछे की सीटों पर बैठे थे.

मोहनलालगंज एक कार्यक्रम में आ रहे थे: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा सोनू निगम मोहनलालगंज में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने बुलंदशहर से आ रहे थे. उनकी मां सावित्री देवी (48) भी साथ थीं. ताऊ शेर सिंह (55) का पीजीआई में इलाज चल रहा है, जिससे वह भी साथ आ रहे थे. ड्राइवर संदीप भाटी और दरोगा को मामूली चोट आई है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा के ताऊ और मां को अचेत अवस्था में लेकर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची. वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया गया.

कार के अंदर 3.50 लाख रुपए नकद मिले: पुलिस को कार के अंदर से एक सूटकेस, कुछ कपड़े, मोबाइल फोन और करीब 3.50 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *