अखिलेश यादव के अरबपति रास सांसद चार्टर्ड प्लेन से सर्टिफिकेट लेने आए, 3 घंटे में गुजरात लौटे

Spread the love

सपा के अरबपति राज्यसभा सांसद धनराज नथवानी सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ आए. एयरपोर्ट से सीधे विधान भवन पहुंचे और रिटर्निंग अफसर से राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत का सर्टिफिकेट लिया.

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव नजर नहीं आए. दरअसल, अखिलेश का अचानक दिल्ली रवाना होने का प्लान बन गया था. वहां उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च में शामिल होना था.

इसलिए यूपी विधानसभा में नथवानी के साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जासिम अंसारी मौजूद रहे. सर्टिफिकेट लेने के बाद नथवानी अखिलेश के आवास पर पहुंचे. उनसे मुलाकात की.

इससे पहले, नथवानी के निजी चार्टर्ड प्लेन को सुबह 8:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन वह सुबह 11:10 बजे लैंड हुआ. नथवानी करीब 3 घंटे लखनऊ में रुके और दोपहर 2:10 बजे वापस अहमदाबाद रवाना हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *