UP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम; इस वेबसाइट को देखें

Spread the love

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी नए एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार पूरी डेट शीट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें और अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें।

दो शिफ्टों में होंगी बोर्ड परीक्षाएं: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रतिदिन दो शिफ्ट तय की हैं। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से हाईस्कूल के अधिकांश विषयों और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक व मुख्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस पाली में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट (12वीं) के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं ली जाएंगी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 हाईस्कूल की पहली परीक्षा हिन्दी और प्रारंभिक हिन्दी है वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 इंटरमीडिएट की पहली परीक्षा हिन्दी और समान्य हिन्दी की है।

हाई स्कूल की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 को शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी।

पहला पेपर: 5 फरवरी 2027 को हिंदी (सुबह की पाली)
सामाजिक विज्ञान: 8 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
एनसीसी: 9 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
अंग्रेजी: 10 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
होम साइंस: 12 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
गणित: 13 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
संस्कृत: 15 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली: 16 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
विज्ञान : 17 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
कम्प्यूटर : 18 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।
उर्दू: 20 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)।

अंतिम पेपर: 24 फरवरी 2027 को कृषि (सुबह की पाली)।

इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट पूरी सुरक्षा, पारदर्शिता और त्रुटिरहित तरीके से जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी अप्रैल माह में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2027 जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए केंद्रों पर पहले से सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *