अयोध्या के संतों का ऐलान- अखिलेश को घुसने नहीं देंगे, सपा प्रमुख पहले माफ़ी मांगे

Spread the love

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जा रहे हैं. इससे पहले बुधवार को अयोध्या के संत-महंतों ने ऐलान कर दिया कि अखिलेश को अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा.

मणिराम दास जी की छावनी के तुलसीदास योग और प्राकृतिक चिकित्सालय के सभागार में संतों की बैठक चल रही है. इसकी अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री कर रहे हैं.

बैठक में संतों ने अखिलेश यादव के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें अयोध्या की पांच कोस की शास्त्रीय सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास ने कहा संत दर्शन के विरोधी नहीं हैं क्योंकि भगवान राम सबके हैं और अयोध्या भी सभी की है. मुलायम सिंह यादव ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, अखिलेश यादव को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए. बैठक में करीब 400 संत मौजूद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *