भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने विरोध में जुलूस निकालकर बांग्लादेश का झंडा जला दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई. पुलिस ने लाठियां चलाई तो कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का नारा लगााया है. विरोध में सड़क पर बैठ कर हनुमान चालीसा करने लगे.
सुबह ग्रीनपार्क में मैच शुरू होने के साथ विरोध शुरू हो गया। मूलगंज चौराहे से पदयात्रा करते हुए कार्यकर्ता जैसे ही परेड स्थित सद्भावना चौकी के सामने पहुंचे तो पुलिस ने रोका तो विहिप कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत हो गई. पुलिस ने लाठियां पटकनी शुरू की तो विहिप कार्यकर्ता जय-जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वहीं धरने पर बैठ गए.
इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. सूचना पर डीसीपी अंकिता शर्मा मौके पर गई. बवाल हंगामा कर रहे विहिप कार्यकर्ताओं से बात की. इसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, तब जाकर विहिप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वापस हुए. विहिप का आरोप था कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार होता है. अमानवीय व्यवहार करने वाले देश के साथ मैच खेलना दुश्मन की हरकतों को नजरदांज करना है.
दरअसल, कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आज यानि शुक्रवार को इंडिया बनाम बांग्लादेश दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. मैदान गीला होने की वजह से टॉस देरी से हुआ. भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रनों से धूल चटाई थी.
















Leave a Reply